आरक्षण के खिलाफ करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन, 1090 चौराहे पर उमड़ा स्वर्ण समाज
जन-जन की आवाज़ न्यूज़
लखनऊ। श्री राष्ट्र राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश की सीतापुर टीम द्वारा आरक्षण के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज स्थित 1090 चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री राकेश सिंह रघुवंशी ने किया।
प्रदर्शन में सीतापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील की गई।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह (पप्पू भैया), देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार, विधानसभा अध्यक्ष रजनीश सिंह, ब्लॉक मंत्री ठाकुर शिवा सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कुछ लोगों की गिरफ्तारी किए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों की संख्या कम नहीं हुई। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
रिपोर्टर: सुनील सिंह, सीतापुर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें